हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी रहेगा चंडीगढ़: मनोहर United Capital Chandigarh

0
390
United Capital Chandigarh
United Capital Chandigarh

United Capital Chandigarh

आज समाज डिजिटल, गुरुग्राम:
United Capital Chandigarh : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी रहेगा। आज पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद सीएम ने ये बयान दिया, जिसमें चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने मांग की गई है। सीएम ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी रहेगा। दोनों राज्यों के पास चर्चा के लिए चंडीगढ़ के अलावा कई अन्य मुद्दे हैं।

Read Also : पत्नी और सास से परेशान होकर सुसाइड, पति की जेब से मिला नोट Suicide Case in Bhiwani

पंजाब की जनता को गुमराह करने का आरोप

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने के केंद्र सरकार के कदम की सराहना भी की। पंजाब सरकार पर इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों की मांगों और हितों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है।

पंजाब चंडीगढ़ पर अपने दावे के लिए लड़ेगा

विधानसभा की कार्य सूची में कहा गया था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से संबंधित मामलों के संबंध में एक प्रस्ताव पेश करेंगे। मान ने बीते सोमवार कहा था कि यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा था कि पंजाब चंडीगढ़ पर अपने दावे के लिए लड़ेगा।

विशेष सत्र में यह प्रस्ताव भी पास

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियमों को लागू करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ एक दिवसीय पंजाब विधानसभा विशेष सत्र में प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश को पूरी तरह पंजाब को देने की मांग की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ के मामलों से संबंधित यह प्रस्ताव लाए हैं। जिस पर चर्चा हुई है। इससे पूर्व स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे राणा इंद्र प्रताप सिंह को विधायक के तौर पर शपथ दिलाई।

United Capital Chandigarh

Read Also : भगवंत एक्शन: प्राइवेट स्कूलों में नहीं बढ़ेगी फीस, किसी भी दुकान से वर्दी और किताबें खरीदेंगे Bhagwant Action About Private Schools

SHARE