
- सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने सस्पेंड करने के आदेश दिए
- ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हुई कार्रवाई
- सिरसा के डीसी ने सभी अधिकारियों को पराली नहीं जलाने के लिए ड्यूटी पर किया था नियुक्त
Sirsa News (आज समाज), सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में पराली जलाने संबंधी मामले में अब जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है, जिसके चलते अब लगातार पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पराली जलाने के ताज़ा मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसी शांतनु शर्मा ने दो कर्मचारियों पर गाज गिराते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इनमें पटवारी हिमांशु और पंचायत सेक्रेटरी प्रदीप कुमार शामिल है।
15 किसानों पर केस दर्ज
विभाग के अनुसार, दोनों ही कर्मचारी आगजनी की सूचना मिलने के बाद मौके पर नहीं पहुंचे जिसकी सूचना सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा को दी गई। सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से दोनों ही अफसरों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है। उल्लेखनीय है कि सिरसा जिले में अब तक पराली जलाने के के आरोप में 15 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से 7 सूचना हरसैक से मिली थी और 8 सूचनाएं विभाग को अपने स्तर पर ड्यूटी के दौरान मिली है।
फील्ड में चेकिंग के लिए विशेष टीमें बनाई गई
जिला प्रशासन को गांव वाइज पराली की गांठे या प्रबंधन करने वाले किसानों की सूची बनानी पड़ती है। 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। फील्ड में चेकिंग के लिए विशेष टीमें बनाई गई है। इनमें पुलिस को भी शामिल किया गया है। वहीं उप निदेशक डॉ. सुखबीर कंबोज ने बताया कि इस बार पराली की गांठों की काफी डिमांड है। कई फैक्ट्रियां नई शुरू हुई है और अगले साल तक इनकी खपत और बढ़ जाएगी। इससे जिलेभर में पराली की जितनी गांठे है, उनकी खपत के अनुसार डिमांड बढ़ जाएगी।
तुरंत प्रभाव से दोनों ही अफसरों को सस्पेंड करने के आदेश जारी
किसानों को भी दिक्कत नहीं आएगी। इससे प्रबंधन में भी आसानी होगी। सिरसा जिले भर में अब तक पराली जलाने के मामले में 15 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग के अनुसार उक्त दोनों ही कर्मचारी आगजनी की सूचना मिलने के बाद मौके पर नहीं पहुंचे जिसकी सूचना सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा को दी गई। सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से दोनों ही अफसरों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है।

