Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बाइक सवार 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

0
68
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बाइक सवार 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बाइक सवार 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

गांव मुकीमपुरा के पास हुआ हुआ हादसा
Kurukshetra News, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। हादसा पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव मुकीमपुरा के पास हुआ। यहां पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत गई। दोनों बाइक पर पिहोवा से कुरुक्षेत्र जा रहे थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आलोक कुमार (21) निवासी मोहनपुर और उसके दोस्त पार्थ उर्फ गोलू (20) निवासी मेन बाजार पिहोवा (18) के रूप में हुई है।

कुरुक्षेत्र के सेंटर में पीटीई का कोर्स कर रहे थे आलोक और पार्थ

आलोक और गोलू कुरुक्षेत्र के सेंटर में पीटीई का कोर्स कर रहे थे और सुबह बाइक पर क्लास लगाने कुरुक्षेत्र सेंटर जा रहे थे। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। आलोक के पिता सुखवंत सिंह का पास के ही गांव कराह साहिब में मेडिकल स्टोर है। कुछ दिन पहले एक झगड़े में बीच-बचाव करने के दौरान सुखवंत सिंह को ज्यादा चोट लग गई थी, तब से सुखवंत सिंह बिस्तर पर है।

विदेश जाना चाहता था पार्थ

उधर, पार्थ के पिता दीपक कुमार केबल का काम करते हैं। गोलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी 2 बहनें हैं। पार्थ विदेश जाना चाहता था। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: 24 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे हिसार के रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत