आज आर्द्रा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा
Panchang (आज समाज), नई दिल्ली: आज (19 अगस्त 2025) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा।
दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 -12:50 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 15:38 – 17:15 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे। सूर्य 05:56 पर उदय होगा और 18:5 अस्त होगा।
पांच अंगों से मिलकर बना होता है पंचांग
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।
ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
राशिफल
- मेष: आज के दैनिक राशिफल अनुसार आज का दिन शिक्षा, उच्च विचार और यात्रा के लिए उत्तम है। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। इस समय आर्थिक प़ होगा मजबूत आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- वृष: आज के दैनिक राशिफल अनुसार आज आप अपनी भावनाओं को भीतर ही समेट कर रख सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा गुप्त धन या बीमा, निवेश से लाभ हो सकता है। रिश्तों में गहराई आएगी लेकिन बातचीत में पारदर्शिता बनाए रखें। करियर में कोई चुपचाप चल रही योजना अब गति ले सकती है।
- मिथुन: आज के दैनिक राशिफल अनुसार दांपत्य और साझेदारी में आज समझदारी और बातचीत की जरूरत होगी। व्यापार में साझेदार से तालमेल रखें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। कोई पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे।
- कर्क: आज के दैनिक राशिफल अनुसार स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर पेट और नींद से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे संतुलित रूप से संभाल लेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या में अनुशासन लाएं और खानपान पर ध्यान दें।
- सिंह: आज के दैनिक राशिफल अनुसार आज रचनात्मकता और प्रेम दोनों क्षेत्र में दिन शानदार रहेगा। कला, मीडिया या मंच से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। संतान से खुशी की खबर मिल सकती है। उत्साह से भरपूर रहेंगे।
- कन्या: आज के दैनिक राशिफल अनुसार परिवार में कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। माता-पिता से बातचीत होगी और संबंधों में मिठास बढ़ेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं की ओर रुझान रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। पुराने अटके काम आज आगे बढ़ सकते हैं।
- तुला: आज के दैनिक राशिफल अनुसार आज आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। छोटी यात्राएं सफल होंगी। किसी नजदीकी से भावनात्मक बातचीत होगी। कार्यक्षेत्र में तेजी से निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है। संचार से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मदद मिल सकती है।
- वृश्चिक: आज के दैनिक राशिफल अनुसार आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, अचानक खर्च हो सकता है। किसी घरेलू जरूरत को लेकर बजट गड़बड़ा सकता है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, ध्यान लगाएं या ध्यान रखें।
- धनु : आज के दैनिक राशिफल अनुसार चंद्रमा का प्रभाव आपके भीतर नई सोच को जन्म दे सकता है, आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। कार्य में सराहना मिलेगी सेहत बेहतर रहेगी। आत्मविकास और अध्ययन के लिए समय अनुकूल है।
- मकर: आज के दैनिक राशिफल अनुसार आप थोड़ा अकेलापन या मानसिक थकावट महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। नींद और मानसिक आराम पर फोकस करें ध्यान या ध्यान-संगीत लाभ देगा।
- कुंभ: आज के दैनिक राशिफल अनुसार दोस्तों और सामाजिक संपर्कों से दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। नई योजनाओं में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नेटवर्किंग से लाभ होगा। प्रेम संबंध में खुलकर बातचीत करें। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं।
- मीन: आज के दैनिक राशिफल अनुसार करियर में कोई उपलब्धि या सराहना मिलने की संभावना है। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। काम को लेकर मानसिक स्पष्टता आएगी। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। बुजुर्गों से लाभ या सलाह मिल सकती है। स्वास्थ्य में स्फूर्ति बनी रहेगी दिन योजना और अनुशासन से बिताएं।