Panchang And Rashifal: मेष, मिथुन तुला मकर और मीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन

0
48
Panchang And Rashifal: मेष, मिथुन तुला मकर और मीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन
Panchang And Rashifal: मेष, मिथुन तुला मकर और मीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन

चंद्रमा मेष राशि में करेंगे संचरण
(आज समाज), नई दिल्ली: 11 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि होगी। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:49 – 12:38 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:46 – 15:18 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:04 और सूर्यास्त 18:23 पर होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज वसुमान योग बनेगा। अश्वनी और भरणी नक्षत्र के संयोग में ध्रुव और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने जा रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, मिथुन तुला मकर और मीन राशि के जातक के लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज करियर में आगे बढने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम से काम लेना होगा तभी आप तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देगा, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको किसी संबंधी अथवा मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी काम के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।
  • वृषभ: वृषभ राशि से दूसरे भाव में आज गुरु का गोचर हो रहा है। सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतने वाला है। व्यापार में लंबित कार्य हैं तो वे आज पूरे हो जाएंगे। यदि आपको कहीं निवेश करना है तो उसके लिए भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और बाद में आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आज लोन लेने के प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आपको आज मातृपक्ष से फायदा मिलेगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई महत्वपूर्ण डील मिल सकती है जो फायदेमंद रहेगी। आपको अपनी मेहनत और बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए काम भी आज प्रगति होगी। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का फायदा हो सकता है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है। आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। धर्म कर्म औ अध्यात्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।
  • कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। मामा मौसी की ओर से आपको आज फायदा हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से आज फायदा मिल सकता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ मे आपकी प्रेम बढ़ेगा और किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी।
  • सिंह: सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज अपने काम के साथ ही साथ सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा आंखो से जुड़ी समस्या की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए जरूरी होगा कि आप जल्दी लाभ के चक्कर में कोई भी गलत डील करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी हो सकती है। ससुराल के संबंधियों से आपको फायदा होगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आपको आज सफलता मिलने की संभावना है।
  • कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज कुछ तनाव मिल सकता है। आपके लिए जरूरी रहेगा कि आप व्यवहारिक बनें भावुक नहीं अन्यथा लोग आपकी मदद और सहयोग को भी स्वार्थ समझ लेंगे। आपको आज बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को आज मानसिक भटकाव से बचना होगा और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको माता पिता से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
  • तुला: तुला राशि के लिए आज गुरुवार के दिन सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होगी तथा पारिवारिक संपत्ति में भी आज इजाफा होने का संयोग बना है। छात्रों को आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा तथा व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में आज आपकी तालमेल बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आज आपको सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से फायदा हो सकता है।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन धन और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। आपके प्रयास आज सफल होंगे जिससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढेगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और लगनशीलता से धीरे-धीरे सभी परेशानियों को समाप्त कर लेंगे तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाबी पाएंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर भी लाभ पाने में सफल होगे। अगर आपका किसी सरकारी क्षेत्र में काम फंसा हुआ है तो आज उसमें आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। मनपसंद भोजन मिलने की आपको खुशी होगी।
  • धनु; धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई वाद विवाद या तनाव चल रहा है तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आपके संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान पान में संयम क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना विकसित होगी। शुभ कार्यो में आप भाग ले सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा जिससे आपका कोई जरूरी काम आज कम प्रयास में ही बन सकता है।
  • मकर राशि: मकर राशि के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल रखना होगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें, भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आज कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार से संबंधित आपकी किसी चिंता परेशानी का आज समाधान होगा। आपको आज की शाम दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से मन ही मन जलते रहेंगे, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्रता के साथ तैयारी करनी होगी। शाम को किसी रिश्तेदार से मिलने का संयोग बन सकता है। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
  • मीन राशि: मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज कारोबार व्यापार में आपको फायदा मिलेगा। आपके अटके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आज कामयाबी मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग सफलता दिलाएगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल बढा रहेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, संयम और धैर्य से काम लेना होगा।