Panchang And Rashifal: आज सूर्य-बुध की युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

0
100
Panchang And Rashifal: आज सूर्य-बुध की युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Panchang And Rashifal: आज सूर्य-बुध की युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगे कर्क राशि के जातक
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज (27 सितंबर 2025) अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। आज नवरात्रि का 5वां दिन है। साथ ही आज अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। आज स्कंद षष्ठी व्रत का संयोग बना है। इसमें भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं। आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, बालव करण, प्रीति योग, पूर्व का दिशाशूल और वृश्चिक में चंद्रमा है।

रवि योग सुबह में 06:12 बजे से लेकर सुबह 07:15 बजे तक है। सूर्योदय 06:12 एएम और सूर्यास्त 06:12 पीएम पर होगा। शनिवार के दिन कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का बन रहा है। बुधादित्य योग के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ होने वाला है। जबकि कर्क और सिंह राशि वाले रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कन्या राशि को संयम से काम लेना होगा, जबकि धनु और मकर राशि वालों को जोखिम और साझेदारी लाभदायक साबित होगी।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभ संयोग लेकर आ रहा है। अर्धरात्रि के बाद चंद्रमा के वृश्चिक राशि में प्रवेश से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोपहर के बाद किसी बड़ी डील के फाइनल होने की संभावना भी नजर आ रही है। राज्य या उच्च स्तर से विशेष सम्मान मिल सकता है। भौतिक उन्नति के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं।
  • वृषभ: आज के दिन वृषभ राशि के जातकों का पूरा फोकस नई योजनाओं पर रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। वहीं, कानूनी विवाद में सफलता भी आपको मिल सकती है। इसके साथ ही स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल होती दिख रही है। दिन के कुछ उलझनों से आपको दो-दो हाथ भी करना पड़ सकता है। वहीं, परिवार में सब मंगल रहेगा। आॅफिस का वातावरण भी अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन रचनात्मक कार्र्यों के लिए उत्तम है। आज आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। अपना मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। इस दौरान कुछ नई योजनाओं भी आपके दिमाग में आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने सीनियर से मार्गदर्शन लेने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
  • कर्क: आज का कर्क राशि वालों के लिए हर कार्य लगन और मेहनत के साथ करने का दिन है। ऐसा करने पर आपको उस मेहनत का परिणाम तुरंत देखने को भी मिल सकता है। लटके हुए अधूरे काम पूरे होंगे और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों पर अच्छी बातचीत हो सकती है। आॅफिस में भी आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। दिन खत्म होते होते आपको किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
  • सिंह: सिंह राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। इसके बावजूद अगर आप अध्यात्म और पढ़ाई के लिए समय निकाल पाते हैं तो आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से कुछ परेशानी हो सकती है। ये लोग आपके काम में कुछ रुकावटें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपका रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
  • कन्या: आज के दिन कन्या राशि वालों को बातचीत में संयम और सावधानी बनाकर रखना होगा। आसपास के लोगों के साथ किसी प्रकार का टकराव हो सकता है। इसलिए इसका अधिक ध्यान रखें। किसी शुभ और मंगल कार्य की योजना बन सकती है। भाग्य का साथ आज मिल सकता है। रात्रि के समय किसी पुराने अटके कार्य में प्रगति हो सकती है।
  • तुला: तुला राशि वालों का आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। कार्यस्थल से जुड़ा कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। आज का दिन नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए शुभ रहेगा। संपत्ति या जमीन से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार से जुड़े सदस्य या आस-पड़ोस के लोग आपके तनाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आपको अपने कार्यों में फोकस रखना होगा और बुद्धिमानी से काम लेना होगा।
  • वृश्चिक:आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा दिख रही है। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन शुभ रहने वाला है। दिनभर आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार में सुख और स्थिरता रहेगी और घर के लोगों का भी आपको आज पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में आज कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है।
  • धनु: धनु राशि वालों को आज सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा। व्यवसाय में थोड़े जोखिम पर बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनती हुई दिख रही है। नए कार्यों में हाथ आजमाना आपके लिए फायदे का सौदा बन सकता है। किसी करीबी के लिए आपको कुछ पैसों का इंतजाम करने की जरूरत पड़ सकती है। आपके पास कोई बेहतरीन अवसर आ सकते है जिसे आपको पहचानना होगा।
  • मकर: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में किया गया व्यापार आपको फायदा दिला सकता है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा अवसर है। बच्चों से जुड़ा कोई पारिवारिक निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने कार्यों में नियम और ईमानदारी का पूरा पालन करें। एक साथ कई काम करने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। मौसम के बदलने से आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसलिए खानपान से जुड़ी लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें।
  • मीन: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में थोड़े से जोखिम भरे फैसले लेने पर अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अपने धैर्य और नम्र व्यवहार से आप किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। आज आप वह सब हासिल कर सकते हैं जो अभी तक आपको नहीं मिला था। किसी जरूरतमंद की मदद करना आपके लिए शुभ साबित होगा।

ये भी पढ़ें : संतान सुख से हैं वंचित है तो इस विधि से करें मां स्कंदमाता की पूजा