Chandrgrahan Upaay: चंद्रग्रहण के प्रभाव को दूर करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

0
79
Chandrgrahan Upaay: चंद्रग्रहण के प्रभाव को दूर करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय
Chandrgrahan Upaay: चंद्रग्रहण के प्रभाव को दूर करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

भारत के समयानुसार आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा ग्रहण
Chandrgrahan Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसका सीधा प्रभाव पूजा-पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यों पर दिखाई देता है। इसलिए अक्सर इसके शुरू होने से खत्म होने तक घरों में कई विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस बार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण है और इसे स्पष्ट रूप से भारत में देखा जाएगा। हालांकि, एशिया, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह देखा जा सकता है।

भारत के समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जिसमें खरीदारी, छिलना काटना व अन्य शुभ मांगलिक काम करने की सख्त मनाही होती है। इस दौरान ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आमतौर पर कुछ उपाय किए जाते हैं। ऐसे में आप ग्रहण के समाप्त होने के बाद अपनी राशि के मुताबिक ये उपाय कर सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

राशि अनुसार उपाय

  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मेष राशि के लोग भगवान हनुमान की उपासना करें। इस दौरान आप सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
  • वृषभ राशि वालों को चंद्र ग्रहण समाप्ति के बाद दान करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के नाम और महामृत्युंजय मंत्र का स्मरण करें
  • मिथुन राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और दौ ऊं नमो नारायणाय नम: का जप करें।
  • कर्क राशि वालों को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • सिंह राशि के लोग ग्रहण के बाद अनाज का दान करें। साथ ही भगवान सूर्य के नामों का जाप करें। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

    कन्या राशि के लोग ग्रहण के बाद मां दुर्गा की उपासना करें। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे सभी तरह के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है।

  • तुला राशि के लोग ग्रहण समाप्त होने के बाद चावल का दान करें। इसके बाद देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें फूल अर्पित करें। यह उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  • वृश्चिक राशि के लोग चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे मन से डर भय दूर होते हैं।
  • धनु राशि के लोग भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें बूंदी का भोग लगाएं। इसके बाद आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • चंद्र ग्रहण के बाद मकर राशि के लोग दान करें। फिर शनि मंदिर में जातक शनि महाराज को तेल चढ़ाएं और ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
  • ग्रहण के बाद कुंभ राशि के लोग काली वस्तुओं का दान करें। इससे आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
  • मीन राशि वालों को ग्रहण खत्म होने के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।

यह उपाय भी करें

चंद्र ग्रहण के दिन खाने या अन्य पवित्र चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखने चाहिए, ताकि इन चीजों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम: का जप कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : आज लगेगा चंद्रग्रहण

ये भी पढ़ें : आज से हो रही पितृ पक्ष की शुरुआत