Maa Lakshmi Upaay: शाम के समय नहीं करने चाहिए ये काम

0
49
Maa Lakshmi Upaay: शाम के समय नहीं करने चाहिए ये काम
Maa Lakshmi Upaay: शाम के समय नहीं करने चाहिए ये काम

सायंकाल में मां लक्ष्मी का होता है आगमन
Maa Lakshmi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में सुबह और संध्याकाल का समय को काफी पवित्र माना जाता है। इसलिए इन दोनों ही अवधि में पूजा-पाठ करने का विधान है। यह भी माना जाता है कि सायंकाल में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। संध्याकाल वह समय है, जब दिन और रात के बीच की संधि का समय होता है।

अर्थात जब सूर्य अस्त होने के बाद रात का आगमन शुरू होता है, तो उस समय को सायंकाल के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अगर आप इस समय में कुछ कार्य करते हैं, तो इससे आपकी सुख-समृद्धि पर बुरा असर पर सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

जो लोग शाम के समय सोते हैं या फिर खाना खाते हैं, वह लोग मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रह सकते हैं। इसी के साथ कभी भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए और न ही घर की सफाई करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

इन कामों की है मनाही

शाम के समय नाखून और बाल काटने की भी मनाही होती है। साथ ही इस शाम के समय उधार लेना या देना व पैसों से जुड़ा लेन-देन करना भी शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुलसी संबंधी नियम

सायंकाल के समय न तो तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए और न ही तुलसी के पत्ते उतारने चाहिए। इस समय केवल दीपक जलाकर तुलसी जी की पूजा करें। इस दौरान तुलसी को स्पर्श करने से बचना चाहिए।

रखें इन बातों का ध्यान

सायंकाल के समय हमेशा घर का मुख्य द्वार खुला रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बढ़ता है। इसी का साथ घर की साफ-सफाई खासतौर से मुख्य द्वार पर सफाई का पूरा ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी केवल वहीं निवास करती हैं, जहां स्वच्छता हो।

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए

रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार और तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है और उसको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें : आज रखा जाएगा प्रदोष व्रत