Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का भी चेतावनी

0
135
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का भी चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का भी चेतावनी

तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेंगी राहत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 3 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश में आधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले में आंधी-तूफान की चेतावनी है।

वहीं अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मई को प्रदेश के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बरसात होगी। जबकि 6 जिलों जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम खुश्क रहेगा।

3 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

वहीं 2 मई को हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने का अनुमान है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में मौसम खुश्क रहेगा। 3 मई को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है।

सिरसा रहा सबसे गर्म जिला

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।