Ravana Dahan Haryana: आज पंचकूला में जलेगा सबसे ऊंचा रावण का पुतला

0
82
Ravana Dahan Haryana: आज पंचकूला में जलेगा सबसे ऊंचा रावण का पुतला
Ravana Dahan Haryana: आज पंचकूला में जलेगा सबसे ऊंचा रावण का पुतला

हिसार और कैथल में लगाया गया गर्दन घुमाने वाला रावण का पुतला लगाया
Ravana Dahan Haryana, (आज समाज), नई दिल्ली: हरियाणा में आज दशहरा के पर्व पर शाम के समय रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। प्रदेश में 100 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। पंचकूला में प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। पुतले की ऊचांई 181 फीट के करीब है। इसमें रिमोट कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। इससे ही रावण का दहन होगा। वहीं हिसार और कैथल में गर्दन घुमाने वाले रावण का पुतला लगाया गया है।

रावण के मुंह से आग निकलेगी और मुकुट पर लाइट जलेगी। कैथल में रामलीला मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इस बार कैथल में रावण का सिर घुमाने वाला पुतला बनाया गया है। वहीं कुंभकर्ण व मेघनाद के सिर से आग निकलेगी। भिवानी में विजय दशमी का उत्सव 1 जगह किया जाएगा, जहां 100-100 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले लगाए गए हैं। अंबाला में 2 जगह रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कहां-कहां पर होगा रावण दहन

  • नूंह में चार जगहों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इनमें नूंह शहर का रामलीला मैदान, फिरोजपुर झिरका स्थित शमसुद्दीन पार्क, पुन्हाना रामलीला मैदान और नगीना स्थित बगीची में रामलीला मंचन के बाद दशहरा पर्व मनाया जाएगा। वहीं, तावडू में भी रावण दहन किया जाएगा।
  • सोनीपत में 4 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिनमें सबसे ऊंचा 60 फीट का पुतला कामी रोड रामलीला मैदान में रहेगा। इसके अलावा सेक्टर 15 हुड्डा ग्राउंड, सेक्टर 23, गुड़ मंडी व नई अनाज मंडी में रावण दहन कार्यक्रम होगा।
  • नारनौल में 2 जगह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इनमें एक जगह 45 फीट और दूसरी जगह 50 फीट ऊंचा के रावण का पुतला बनाया गया है।
  • महेंद्रगढ़ में एक जगह व अटेली में भी एक जगह रावण दहन होगा।
  • जींद के अर्जुन स्टेडियम, रेलवे जंक्शन, नरवाना, सफीदों में कुल 4 जगहों पर रावण के पुतलों को जलाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम जींद के अर्जुन स्टेडियम में होगा, जहां डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचने की संभावना है। रावण का पुतला पलक झपकता और गर्दन हिलाता नजर आएगा। वहीं कुंभकर्ण के पुतले पर सींग लगाए गए हैं।
  • फरीदाबाद में 2 जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फरीदाबाद के बड़खल व बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड में विजय दशमी का उत्सव मनाया जाएगा।
  • फतेहाबाद में 6 जगह रावण का पुतला जलाया जाएगा। रतिया शहर के संस्कृति मॉडल स्कूल के ग्राउंड में 65 फीट के रावण का पुतला लगाया गया है।
  • यमुनानगर में 15 जगह रावण दहन किया जाएगा, जिसमें सबसे बड़ा रावण तेजली स्टेडियम के सामने 90 फीट का होगा।
  • रोहतक में 5 जगहों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसमें पुराना आईटीआई मैदान में सबसे ऊंचे 75 फीट के रावण का पुतला तैयार किया गया है।
  • गुरुग्राम में 35 जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : दशहरा पूजा में इन 5 मंत्रों का करें जाप