Two-Day Educational And Religious Tour : चौधरी देवीलाल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह की छात्राओं ने किया दो दिवसीय शैक्षणिक व धार्मिक भ्रमण

0
51
Two-Day Educational And Religious Tour

Aaj Samaj (आज समाज),Two-Day Educational And Religious Tour,पानीपत :  चौधरी देवीलाल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह की छात्राओं को दो दिवसीय शैक्षणिक व धार्मिक परिभ्रमण के लिए मथुरा, वृंदावन गोकुल बरसाना ले जाया गया। 60 छात्राएं व प्राचार्य डॉक्टर सुमन लता सहित 10 स्टाफ मेंबर 12 मार्च 2024 को रात 10:00 बजे टूर के लिए रवाना हुए। लगभग 4:00 बजे सर्वप्रथम छात्रों को गोकुलधाम ले जाया गया। इसके बाद बारी-बारी मथुरा वृंदावन के समस्त धार्मिक स्थान के दर्शन करवाए गए। छात्राओं को इन स्थानों की समस्त ऐतिहासिक पद धार्मिक जानकारी प्रदान की गई।

इस भ्रमण से छात्रों को श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरित बहुत सी बातें सीखने को मिली। जैसे पवित्र प्रेम, वात्सल्य प्रेम, बुराई पर अच्छाई की विजय धर्म प्रणेता आदि। इस अवसर पर कॉलेज प्रधान जेजेपी नेता देवेंद्र कादियान ने अपने संदेश में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व शैक्षणिक परिभ्रमण छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कॉलेज सेक्रेटरी लाभ सिंह कादियान ने कहा कि कॉलेज की तरफ से समय-समय पर परिभ्रमणों का आयोजन होता रहेगा। कॉलेज प्राचार्या सुमन लता ने टूर के दौरान छात्राओं के साथ रहकर उन्हें अपनी धार्मिक संस्कृति को जानने व उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समस्त स्टाफ व परिभ्रमण इंचार्ज प्रो पूनम कादियान द्वारा निर्देशित यह कॉलेज परिभ्रमण सफल रहा।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE