BJP Workers Celebrated Manohar Holi : मनोहर लाल को करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई मनोहर होली

0
82
BJP Workers Celebrated Manohar Holi
Aaj Samaj (आज समाज),BJP Workers Celebrated Manohar Holi,पानीपत : भाजपा जिला कार्यालय पानीपत में निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर जिला के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनोहर होली जश्न मनाकर ख़ुशी का इजहार किया। इस मनोहर होली में सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला प्रभारी उमेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व मेयर सरदार भूपेन्द्र सिंह, निवर्तमान मेयर अवनीत कौर, अंजू भाटिया, जिला सचिव ज्योति शर्मा, जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, कृष्ण छोक्कर, संजय छोक्कर, चांद भाटिया, आशीष विज, राहुल विज और सुरेंद्र जलमाना भी पार्टी गीतों पर झूमते दिखाई दिए।

 

इस मनोहर होली उत्सव को संबोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने साढ़े नौ साल के शासनकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। मनोहर लाल ने पूरी ईमानदारी और दृढ इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ सुशासन स्थापित किया। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा को विकास के मामले में एक नई दिशा प्रदान की है और बिना खर्ची-पर्ची के बड़ी से बड़ी सरकारी नौकरी गरीब परिवारों के बच्चों को मिली हैं। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पानीपत से विशेष लगाव रहा है।

 

यही कारण है कि मनोहर लाल ने गत 6 माह में 9 बार पानीपत आकर अनेक बड़ी घोषणाएं की हैं, जिससे पानीपत की जनता को महानगरों जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों को शिखर तक पहुंचाया है। इस अवसर पर जिला के सभी 16 भाजपा मंडल प्रधान, सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष और महिला पदाधिकारियों ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गजेन्द्र सलूजा, अनिल मदान, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविन्द्र आर्य, अमरजीत कोहली, दर्शन लाल वधवा, निवर्तमान पार्षद विजय जैन, अंजलि शर्मा, अतर सिंह रावल, अशोक कटारिया, अशोक छाबड़ा, जसमेर शर्मा, इंदु कुकरेजा, अलका शर्मा, वीरेंद्र तनेजा, हरीश कटारिया, विजय सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

SHARE