पश्चिमी यमुना नहर से शव मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा

0
532
The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop
The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop

इशिका ठाकुर, इंद्री :

पश्चिमी यमुना नहर से शव मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा, शुक्रवार को भी 35 वर्षीय एक व्यक्ति शव मिला। तीन दिन से घर से था लापता।

तीन दिन से घर से था लापता

The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop
The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop

करनाल की इंद्री पश्चिम यमुना नहर में हर रोज शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। गौरतलब है की वीरवार को भी तीन व्यक्तियों के शव मिले थे। जिनमे दो व्यक्ति की पहचान हो हो गयी थी। लगातार पश्चिमी यमुना नहर में शव मिलने से लोगो में दहसत का माहौल बना हुआ। शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर 35 वर्षीय सतनाम गढ़ीबीरबल निवासी का शव मिला है । सुचना मिलते ही गौताखोर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक सतनाम घर से तीन दिन से लापता चल रहा था। मृतक सतनाम अपने गांव गढ़ीबीरबल में हेयर सैलून की दूकान चलाता था और घर से तीन दिन पहले लापता हो गया था। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गयी थी।

गोताखोर टीम मौके पर पहुंची

The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop
The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop

मृतक के भाई राजीव ने कहा की मेरा भाई तीन दिन पहले हिनौरी पुल पर नहाने के लिए गया था। नहर के किनारे मेरे भाई सतनाम का पर्स और मोबाइल मिला था। जिसकी शिकायत इंद्री में दर्ज भी करवाई थी। सतनाम गढ़ीबीरबल में अपनी हेयर सलून की दूकान भी चलाता था। जैसे हम नहर के किनारे ढूंढ रहे थे कि पश्चिमी यमुना नहर में शव तैरता आ रहा था। जिसको हमें पहचान लिया, उसके बाद गोतखोर प्रगट की टीम को सुचना दी ,गोताखोर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ आ रहा है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और लोगो की मदद से कई घंटों के बाद शव को बाहर निकाला उन्होंने बताया कि वीरवार को भी तीन शव पश्चिम यमुना नहर से निकाले गए थे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop
The Process Of Getting Dead Bodies From The Western Yamuna Canal Did Not Stop

इंद्री थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मृतक के भाई जसवीर द्वारा उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि उनका भाई घर से गुम हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ था । तीन दिन बाद आज मृतक का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE