Delhi Crime News : नेपाल भागने की फिराक में था डबल मर्डर का आरोपी, काबू

0
65
Delhi Crime News : नेपाल भागने की फिराक में था डबल मर्डर का आरोपी, काबू
Delhi Crime News : नेपाल भागने की फिराक में था डबल मर्डर का आरोपी, काबू

पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से किया आरोपी युवक को गिरफ्तार

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : दो साल तक चले प्रेम प्रसंग और लिव इन रिलेशन का अंत जहां युवती की मौत के साथ हुआ वहीं प्रेमी व हत्यारोपी युवक भी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी निखिल को उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। हालांकि इस रिश्ते में एक अन्य छह माह की मासूम बच्ची की भी जान चली गई। मामला राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला एरिया का है। जहां पर मंगलवार को लिव इन पार्टनर ने एक युवती व एक छह माह की बच्ची का मर्डर कर दिया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जो बताया वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था।

इसलिए की थी सोनल आर्य और मासूम यशिका की हत्या

आरोपी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसने सोनम की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे लग रहा था कि सोनम के अपनी सहेली के पति के साथ नाजायज रिश्ते बन गए हैं। जबकि मासूम यशिका की हत्या उसके मां-बाप से बदला लेने के लिए की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सोनम उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इस बीच सोनम गर्भवती हो गई। उसने गर्भपात कराने से मना किया और शादी की बात की, लेकिन सोनम तैयार नहीं हुई।

इस बीच सोनम ने अपनी सहेली लक्ष्मी के पति दुर्गेश की मदद से गर्भपात करवा दिया। उसे लगने लगा कि सोनम अब दुर्गेश से नजदीकियां भी बढ़ा रही है। कई बार उसने दोनों को चैट करते पकड़ा था। उसने सोनम को दुर्गेश से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मान रही थी। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि सोनम ने निखिल को छोड़ दिया और वह लक्ष्मी और दुर्गेश के घर आ गई।

युवती को मनाने पहुंचा तो फिर हुआ विवाद

आरोपी ने बताया कि वारदात के दिन वह दुर्गेश के घर सोनम से बातचीत करने पहुंचा था। सोनम से वहां रहने के लिए मना कर रहा था। सोनम के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने सोनम की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसने दुर्गेश से बदला लेने के लिए उसकी छह माह की बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया।