India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए आने वाले कुछ दिन अहम

0
95
India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए आने वाले कुछ दिन अहम
India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए आने वाले कुछ दिन अहम

दोनों देशों के बीच सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ रही वार्ता, जल्द हो सकता है समझौते का पहला दौर पूरा

India-US Trade Deal (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता लगातार प्रगति की तरफ अग्रसर है। दोनों पक्ष इसे लेकर संतोष जाहिर कर चुके हैं। वहीं पिछले दिनों जहां अमेरिकी राष्टÑपति ने यह कहा था कि वे किसीभी समय भारत पर टैरिफ कम करने की घोषणा कर सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता भी जल्द अंतिम रूप लेगा। वहीं भारत के उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत इस समझौते के तहत किसानों, दुग्ध उत्पादकों और मजदूर वर्ग की अनदेखी बिल्कुल नहीं करेगा।

अमेरिका की तरफ से आए यह संकेत

अमेरिका ने संकेत दिया है कि भारत के साथ उसकी व्यापार वातार्एं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल की बातचीत में कई सकारात्मक प्रगति हुई है और उम्मीद है कि साल के अंत तक ठोस नतीजे मिल सकते हैं। अधिकारी के अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच दो मुद्दों पर एकसाथ बातचीत चल रही है- पहला, पारस्परिक (रेसिप्रोकल) व्यापार समझौता और दूसरा भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद से जुड़ा मुद्दा।

उन्होंने कहा कि तेल के संबंध में बाजार स्थिति में सुधार देखा गया है। अधिकारी ने बताया हमने भारत के साथ हाल ही में काफी सकारात्मक विकास देखे हैं। व्यापार समझौते पर बातचीत भी आगे बढ़ रही है और रूसी तेल मामले में भी स्थिति बेहतर हुई है। अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन प्रगति तेज है और साल खत्म होने से पहले और उपलब्धियां मिल सकती हैं।

भारत मान चुक है अमेरिका की यह शर्त

अमेरिकी दबाव के चलते भारत ने पिछले कुछ माह से रूस से आयात किए जाने वाले कच्चे तेल में रिकॉर्ड कमी कर दी है। आने वाले माह में यह और भी कम करने की बात की जा रही है। वहीं भारत ने अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खाड़ी देशों व अमेरिका से कच्चा तेल आयात करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्टÑपति ने पहले ही भारत को साफ शब्दों में यह चेतावनी दी थी कि जब तक भारत रूस से कच्चा तेल आयात करना बंद नहीं करता तब तक न तो वह भारत से व्यापार समझौता करेंगे और आर्थिक प्रतिबंद भी बढ़ा दिए जाएंगे। जिसके बाद भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात लगभग बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Business News Hindi : भारत और कनाडा ने दोहराई द्विपक्षीय साझेदारी की बात