Haryana Weather Update: 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा हरियाणा के सिरसा का तापमान

0
180
Haryana Weather Update: 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा हरियाणा के सिरसा का तापमान
Haryana Weather Update: 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा हरियाणा के सिरसा का तापमान

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने दस्तक दे दी है। धूप खिलने के कारण दिन का तापमान बढ़ने लग गया है। 22 मार्च को हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में फरीदाबाद में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चंडीगढ़ में दर्ज की गई। यहां तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कटाई और थ्रेसिंग के लिए बेहतर समय

खुले और साफ मौसम को किसान लावणी के लिए अच्छा मान रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लावणी (कटाई और थ्रेसिंग) के लिए यह अच्छा है, जिससे किसान अपनी फसलों की लावणी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi News : अध्यात्म और शौर्य का प्रतीक है बिहार : वीरेंद्र सचदेवा