SIM Card New Rule: आपके नाम पर 9 SIM हैं? नया नंबर लेने से पहले जान लें ये बड़ा नियम

0
146
SIM Card New Rule: अगर आप सिम खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले ये खबर आप जरूर पढ़ें. क्या आप जानते हैं कि एक इंसान के पास कितने सिम हो सकते हैं. अगर नहीं तो आइए जानते हैं.

SIM Card New Rule: अगर आपके नाम पर पहले से कई मोबाइल नंबर एक्टिव हैं और आप नया सिम कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी सिम के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को नए निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत जिन लोगों के नाम पर पहले से 9 SIM कार्ड एक्टिव हैं, उन्हें नया मोबाइल कनेक्शन नहीं दिया जाएगा. ये व्यवस्था 24 अगस्त 2026 से लागू होने की बात कही गई है.

DoT के निर्देश के अनुसार, नया सिम जारी करने से पहले टेलीकॉम कंपनियों को यह जांचना होगा कि आवेदक के नाम पर पहले से कितने मोबाइल कनेक्शन चल रहे हैं. यदि 9 नंबर पहले से एक्टिव हैं, तो नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा. ग्राहक को इसकी वजह भी बताई जाएगी.

DIP पोर्टल से होगी सिम की पहचान

इस व्यवस्था के लिए टेलीकॉम कंपनियों को Digital Intelligence Platform (DIP) का इस्तेमाल करना होगा. 23 अगस्त से उन ग्राहकों की फोटो और रिकॉर्ड भी DIP पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है, जिनके नाम पर 9 SIM एक्टिव हैं. इससे नया कनेक्शन जारी करते समय रिकॉर्ड की जांच आसान होगी.

9 से ज्यादा SIM होने पर क्या होगा?

अगर किसी व्यक्ति के नाम पर 9 से ज्यादा सिम पाए जाते हैं, तो सबसे आखिर में जारी अतिरिक्त नंबर को एक दिन के भीतर सस्पेंड किया जा सकता है. नया कनेक्शन पाने के लिए ग्राहक को अपने नाम पर एक्टिव SIM की संख्या 9 से कम करनी होगी.

अपने नाम पर कितने SIM हैं, ऐसे करें चेक

अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जानकारी TAFCOP पोर्टल से जांची जा सकती है.

आधिकारिक वेबसाइट tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाएं.
अपना 10 अंकों वाला एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करें.
कैप्चा भरकर Request OTP या Validate Captcha पर क्लिक करें.
OTP के जरिए लॉगिन करें.
स्क्रीन पर अपने नाम से जुड़े एक्टिव मोबाइल नंबरों की सूची देखें.

अगर कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने जारी नहीं कराया है, तो उसे Not My Number या Not Required विकल्प से रिपोर्ट किया जा सकता है. इसके बाद संबंधित नंबर के इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को अपने नाम पर KYC करानी होगी, अन्यथा कनेक्शन बंद किया जा सकता है.

SIM की जानकारी जांचना क्यों जरूरी?

कभी-कभी किसी व्यक्ति के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके उसके नाम पर सिम जारी करा दिया जाता है. ऐसे नंबरों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा सकता है. इसलिए समय-समय पर अपने नाम पर एक्टिव SIM की जानकारी जांचना जरूरी सावधानी है.