Most Used AI Tools: छात्रों के लिए वरदान हैं ये 10 AI टूल्स, पढ़ाई होगी आसान, मिंटों में पूरे होंगे काम

0
151
Most Used AI Tools: छात्रों के लिए AI टूल्स पढ़ाई को आसान और तेज बना सकते हैं. ChatGPT, NotebookLM, Grammarly जैसे टूल्स नोट्स, रिसर्च, लेखन और कठिन विषयों को समझने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं 10 शानदार टूल्स के बारे में-

Most Used AI Tools: आज के दौर में पढ़ाई का तरीका पहले से काफी बदल गया है. अब छात्र सिर्फ किताबों और क्लास नोट्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई तकनीक की मदद से अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना रहे हैं. एआई टूल्स छात्रों को मुश्किल विषय समझने, जरूरी नोट्स तैयार करने, जानकारी खोजने और प्रोजेक्ट का काम पूरा करने में मदद करते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये टूल्स समय बचाने के साथ पढ़ाई को आसान और बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 10 उपयोगी एआई टूल्स के बारे में, जो छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

छात्रों के लिए 10 काम के AI टूल्स

1. चैटजीपीटी (ChatGPT)

चैटजीपीटी छात्रों के लिए एक उपयोगी एआई टूल है. इसकी मदद से किसी भी कठिन सवाल को आसान भाषा में समझा जा सकता है. मैथ के सवाल हल करने, किसी विषय का सार जानने, कोडिंग सीखने या पढ़ाई से जुड़े सवालों के जवाब पाने में ये मदद करता है. इसे एक डिजिटल शिक्षक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

2. नोटबुकएलएम (NotebookLM)

गूगल का नोटबुकएलएम पढ़ाई के लिए काफी उपयोगी टूल है. ये पीडीएफ, नोट्स और गूगल डॉक्स जैसी फाइलों को समझकर उनके आधार पर सवालों के जवाब देता है. ये बड़े चैप्टर को समझने और जरूरी जानकारी निकालने में मदद करता है. इसके जरिए पढ़ाई को और आसान बनाया जा सकता है.

3. ग्रामरली (Grammarly)

ग्रामरली लिखने से जुड़ी गलतियों को सुधारने में मदद करता है. अगर आप असाइनमेंट, ईमेल या निबंध लिख रहे हैं, तो ये स्पेलिंग, ग्रामर और वाक्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे आपकी लिखने की क्षमता में सुधार आ सकता है.

4. क्विलबोट (QuillBot)

कई बार किसी जानकारी को आसान शब्दों में लिखने की जरूरत होती है. क्विलबोट ऐसे काम में मदद करता है. ये किसी पैराग्राफ को नए और सरल शब्दों में लिखने में सहायता करता है, जिससे चीजों को समझना और समझाना आसान हो जाता है.

5. परप्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI)

परप्लेक्सिटी एआई एक ऐसा टूल है जो सवालों के जवाब खोजने में मदद करता है. ये सिर्फ जानकारी देने के बजाय जवाब के साथ उसके स्रोत भी दिखाता है. इससे छात्रों को रिसर्च करने और सही जानकारी तक पहुंचने में आसानी होती है.

6. वोल्फ्राम अल्फा (Wolfram Alpha)

मैथ, फिजिक्स और साइंस जैसे विषयों के लिए वोल्फ्राम अल्फा काफी उपयोगी टूल है. ये कठिन सवालों को स्टेप बाय स्टेप हल करके समझाने में मदद करता है. इससे छात्रों को सिर्फ जवाब नहीं बल्कि सवाल हल करने का तरीका भी समझ आता है.

7. ओटर एआई (Otter.ai)

कई बार क्लास या ऑनलाइन लेक्चर के दौरान हर बात लिख पाना मुश्किल होता है. ओटर एआई आवाज को पहचानकर उसे टेक्स्ट में बदल देता है. इससे लेक्चर के जरूरी नोट्स आसानी से तैयार किए जा सकते हैं.

8. अंकी (Anki)

अंकी पढ़ाई के लिए डिजिटल फ्लैश कार्ड बनाने वाला टूल है. ये छात्रों को फॉर्मूले, नए शब्द और जरूरी जानकारी याद रखने में मदद करता है. इसकी मदद से दोहराकर पढ़ाई करना आसान हो जाता है.

9. गामा (Gamma App)

प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए गामा एआई काफी मददगार है. ये कुछ ही समय में स्लाइड्स और जरूरी कंटेंट तैयार कर सकता है।. इससे छात्रों का समय बचता है और प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाया जा सकता है.

10. कंसेंसस (Consensus)

कंसेंसस खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो रिसर्च या किसी विषय की गहराई से जानकारी जुटाना चाहते हैं. ये रिसर्च पेपर्स के आधार पर जानकारी खोजने में मदद करता है और जटिल विषयों को समझने में सहायता करता है.