Tamil Nadu Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर

0
347
Tamil Nadu Blast पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर
Tamil Nadu Blast : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर

Blast At Thoothukudi Fireworks Factory, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना शनिवार शाम थूथुकुडी में हुई। मरने वालों की पहचान 21 वर्षीय मुथुकन्नन और 25 वर्षीय विजय (25) के रूप में हुई है। विस्फोट में सेंधुरकानी (45), सेल्वम (21), प्रशांत (20) और मुथुमारी (41) गंभीर रूप से घायल हो गए। ये चारों लोग सथानकुलम सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने थूथुकुडी पटाखा फैक्ट्री की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों को 3-3 लाख रुपए देने का ऐलान किया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सीएम ने 1-1 लाख देने की घोषणा की है।