India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर सकारात्मक रही वार्ता

0
87
India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर सकारात्मक रही वार्ता
India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर सकारात्मक रही वार्ता

दोनों देशों में व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद : वाणिज्य मंत्रालय

India-US Trade Deal (आज समाज), बिजनेस डेस्क : अमेरिका द्वारा अगस्त में भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ ही दोनों देशों के बीच रही रही व्यापार वार्ता भी रोक दी थी। इसके पीछे अमेरिका ने भारत पर रूस से कच्चा तेल आयात करने का आरोप लगाया था। अब एक बार फिर से अमेरिकी राष्टÑपति से इस वार्ता को आगे बढ़ाने की बात कही है। जिसके बाद अमेरिकी शिष्टमंडल इन दिनों भारत की यात्रा पर है। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व अमेरिका के मुख्य वातार्कार ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं।

वार्ता को लेकर वाणिज्य मंत्रालय का यह बयान आया सामने

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हुई चर्चा सकारात्मक और भविष्य की दिशा तय करने वाली रही। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रयास तेज करने का निर्णय लिया है, ताकि यह दोनों के लिए फायदेमंद हो। भारत की तरफ से बातचीत का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने किया। वहीं, अमेरिकी टीम का नेतृत्व ब्रेंडन लिंच ने किया, जो दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि हैं। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम नई दिल्ली पहुंचा और मंगलवार को पूरे दिन भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और प्रस्तावित समझौते पर चर्चा की।

दोनों देशों के लिए इसलिए जरूरी है समझौता

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने भी बैठक को सकारात्मक बताया और कहा कि यह वार्ता आगे की रणनीति तय करने में अहम साबित होगी। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना है।

इन विशेष शर्तों को लागू करने पर अड़ा था अमेरिका

दिल्ली-इंडो-यूएस स्मॉल बिजनेस चैंबर के प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष गोयल ने कहा, ‘आज हमारी बहुत अहम बातचीत हुई। दोनों पक्षों के बीच बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। अमेरिकी पक्ष कृषि और अन्य मुद्दों पर कुछ रियायतें चाहता था। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ (कर) इसलिए लगाया था क्योंकि हम रूस से तेल खरीद रहे थे। मुझे लगता है कि बातचीत बहुत सकारात्मक माहौल में खत्म हुई। भारतीय पक्ष ने कहा है कि वे इन मुद्दों पर विचार करेंगे। जो भी समझौता होगा, वह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा और दोनों के हितों को ध्यान में रखकर होगा। यह बातचीत एक अच्छी शुरूआत है। पहले वातार्एं ठप पड़ी थीं, लेकिन अब यह गतिरोध खत्म होने का संकेत है, जो एक बहुत ही अच्छा संकेत है।’