Tailik Sahu Samaj : तैलिक साहू समाज ने किया मुख्यमंत्री गहलोत आभार

0
356
तैलिक साहू समाज ने किया मुख्यमंत्री गहलोत आभार
तैलिक साहू समाज ने किया मुख्यमंत्री गहलोत आभार
  • तेल घाणी बोर्ड की स्थापना करने पर समाज में खुशी की लहर, एक-दूसरे को खिलाई मिठाईयां

Aaj Samaj (आज समाज),Tailik Sahu Samaj,उदयपुर : जिला तैलिक साहू महासभा ने तेल घाणी बोर्ड की स्थापना करने पर समाज में खुशी की लहर एवं मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का आभार व्यक्त किया तथा धानमंडी हनुमान चौक में एकत्रित होकर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई एव भव्य आतिशबाजी की।

जिला अध्यक्ष पिन्टु साहू नैणावा ने मुख्यमंत्री जी मांग की है कि सत्यनारायण जी मंगरौरा को इस बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाए एवं महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश दया को भी उक्त बोर्ड में उचित स्थान दिलाया जाए।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम मंगरौरा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, बलदेव जी बैठक अध्यक्ष चंद्रशेखर दशोरा, चार बैठक मंत्री लोकेश पंचोली, घनश्याम पण्डियार, महिला जिलाध्यक्ष मंजू अजमेरा, पप्पू दशोरा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश दया, तेल घाणी बोर्ड संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रेग्गा, सुखलाल जी गुलानिया, भगवती लाल जरवार, जिला महामंत्री एडवोकेट हेमेंद्र पण्डियार, सुरेश दया, राजेश दया, लविश मगरूढ़िया, राजेश मगरूढ़िया तथा कई अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता दिनेष हाडा ने दी।

यह भी पढ़ें : Controversy over Emperor Mihir Bhoj : सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने में हरियाणा सरकार विफल : कुंवर हरिवंश सिंह

यह भी पढ़ें : Tiranga Yatra : लिपि के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ,शहीदों को दी सलामी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE