Tiranga Yatra : लिपि के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ,शहीदों को दी सलामी

0
320
वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
  • करनाल में प्रदेश समिति के बैनर तले लिपि के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय से लेकर शहीदी स्मारक तक पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

Aaj Samaj (आज समाज), Tiranga Yatra, करनाल,25 जुलाई, इशिका ठाकुर
लिपिका कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जब तक मांग नहीं मानेगी तब तक आंदोलन यूं ही करते रहेंगे और लिपिक 35400 वेतन की मांग कर रहे हैं।

वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लिपिक वर्ग ने शहर मुख्य सड़क से तिरंगा यात्रा निकाली है। लिपि के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के साथ उनकी अभी तक दो दौर की वार्ता हुई है लेकिन नतीजा कोई भी सामने नहीं आया है। इनका कहना है कि वह जनता को परेशान करना नहीं चाहते लेकिन अपने हक में उनकी मांग जायज है यदि सरकार उनकी मांगें तुरंत मान लेती है तो वह अपने कार्य पर जल्द वापस लौट जाएंगे और जनता के रुके हुए कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करेंगे।

लिपिक कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार यदि उनकी मांग नहीं मानती तो उनका धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा तथा इसकी आगामी रणनीति राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार तय की जाएगी उन्होंने कहा कि इस धरना प्रदर्शन में लगभग 700 कर्मचारी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहते हैं।

लिपिक वर्ग सरकार से 35400 वेतनमान करने की मांग कर रहा है। इस संबंध में 5 जुलाई से लघु सचिवालय परिसर में लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार के साथ लिपिक वर्ग की 2 दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अब तक गतिरोध समाप्त नही हुआ है। सरकार के साथ लिपिक कर्मचारियों की कल होगी तीसरे दौर की वार्ता।

यह भी पढ़ें : Eye Flu Cases : बरसात के बाद बढ़े आई फ्लू के मरीज, रोजाना 200 से ज्यादा आ रहे मरीज

यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra :  अमरनाथ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

यह भी पढ़ें : Animal Science Center : ग्रामीणों ने हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर जड़ा ताला, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE