Mahendragarh News : पुलिस ने कनीना क्षेत्र में किया पैदल मार्च, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

0
421
पुलिस ने कनीना क्षेत्र में किया पैदल मार्च,
पुलिस ने कनीना क्षेत्र में किया पैदल मार्च,

Aaj Samaj (आज समाज), Mahendragarh News , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशानुसार थाना शहर कनीना और थाना सदर कनीना पुलिस द्वारा कनीना क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। इससे जहां लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। वहीं अराजकतत्वों को संदेश दिया गया कि अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। कनीना क्षेत्र में कानून व शांति की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि वह कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना शहर कनीना प्रभारी, थाना सदर कनीना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कनीना के क्षेत्रांतर्गत पैदल फ्लैग मार्च किया गया और पैदल फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगों व दुकानदारों/व्यापरियों के साथ जनसंवाद किया गया। उनके द्वारा लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। नागरिकों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया। पुलिस ने मार्केट व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया एवं संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों को चेक किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, जिले के नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की उपस्थिति से आमजन के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। कहीं ना कहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।

यह भी पढ़ें : Controversy over Emperor Mihir Bhoj : सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने में हरियाणा सरकार विफल : कुंवर हरिवंश सिंह

यह भी पढ़ें : Tiranga Yatra : लिपि के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ,शहीदों को दी सलामी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE