Sunita Baby Dance: सुनीता बेबी ने मंच पर मचाया धमाल, सपना चौधरी को दे रही जबरदस्त टक्कर

0
96
Sunita Baby Dance: सुनीता बेबी ने मंच पर मचाया धमाल, सपना चौधरी को दे रही जबरदस्त टक्कर

आज समाज, नई दिल्ली: Sunita Baby Viral Dance: क्या आप भी सपना चौधरी के धमाकेदार डांस और गानों के मुरीद हैं? तो तैयार हो जाइए, क्योंकि हरियाणा की एक और डांसर इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं! जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनीता बेबी की, जिनके डांस और अंदाज लोगों को सीटियां बजाने और नाचने पर मजबूर कर रहे हैं।

इंटरनेट पर धूम

सपना चौधरी के वीडियो की तरह ही सुनीता बेबी के डांस वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। सिर्फ डांस ही नहीं, सुनीता बेबी का बिंदास अंदाज भी लोगों का दिल जीत रहा है। सपना चौधरी की तरह ही उनके वीडियो भी लाखों व्यूज बटोरते हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का सबूत है।

सुनीता बेबी का डांस वीडियो वायरल

तो भई, सपना चौधरी के बाद अब फैन्स को सुनीता बेबी के रूप में एक नई हरियाणवी डांसर मिल गई है। हाल ही में सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सपना चौधरी के सुपरहिट गाने ‘गोली चल जावेगी’ पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

डांस को देखकर फैंस काफी खुश

सुनीता बेबी के इस अनोखे और अद्भुत डांस को देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। इस वीडियो को ‘देसी हरियाणवी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। सुनीता बेबी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही हिट हो जाता है। अपने अद्भुत डांस के दम पर सुनीता बेबी ने ऑनलाइन अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

पिछले कुछ सालों में उन्होंने हरियाणा में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। यूट्यूब पर सुनीता बेबी के कई वीडियो मौजूद हैं, जिसमें उन्होंने कमाल का डांस किया है। लोग उनके डांस वीडियो को बार-बार देखने का लुत्फ उठाते हैं। सपना चौधरी के अंदाज में बिंदास डांस करके सुनीता बेबी सबका दिल जीत लेती हैं।