करनाल में शादी के पांच दिन बाद दुल्हन ने लगाया फंदा, Suicide Case In karnal

0
830
Suicide Case In karnal

आज समाज डिजिटल, करनाल:

Suicide Case In karnal हरियाणा के करनाल में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गोल्डी की शादी पांच दिन पहले ही करनाल के इंद्री के पास एक गांव में रहने वाले अंग्रेज सिंह से हुई थी। लड़की के पास कोई सुसाइड नोट नहीं होने से मामला पेचीदा हो गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंग्रेज सिंह की ये दूसरी शादी थी, जोकि मधुबन पुलिस अकादमी के मेस में खाना बनाता है और बाकी समय में अकादमी के क्वाटर्स में सफाई करता है।

खुशहाल परिवार में छा गया मातम Suicide Case In karnal

5 दिन पहले हुई इस शादी से दोनों परिवार खुश थे, लेकिन लड़की के खुदकुशी करने के बाद से मातम का माहौल है। वहीं, लड़की मां ने कहा है कि दोनों के बीच झगड़े की कोई खबर नहीं थी, लेकिन इस मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि सच निकलकर बाहर आ सके। गोल्डी कुरुक्षेत्र की रहने वाली है। पति-पत्नी एक साथ रह रहे थे। इस बीच जब शुक्रवार को गोल्डी का पति जब घर पहुंचा तो वहां काफी भीड़ थी। इसके बाद उसने देखा की उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है।

निजी अस्पताल ने किया मृत घोषित Suicide Case In karnal

आनन फानन में उसे एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि इस खुदकुशी को लेकर लड़की वालों के परिवार, पति और ससुराल पक्ष से भी कोई कारण पता नहीं चल पाया है।हालांकि लड़की पक्ष की तरफ से ये जरूर कहा जा रहा है कि लड़के के फोन से किए गए हर कॉल की जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read : सौगात, साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर को उत्तर रेलवे की मंजूरी  

SHARE