Stock Market Update Today शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला

0
387
Stock Market Update Today

Stock Market Update Today शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Stock Market Update Today : भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट दर्ज की गयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE का sensex 1,048 अंक टूटकर 57,115 पर कारोबार कर रहा। आज sensex शुक्रवार से 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला था। इसने 57,140 का ऊपरी स्तर और 56,720 का निचला स्तर पहले घंटे में ही टच कर लिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का nifty 310 अंक टूटकर 17,063 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,076 पर खुला था और 16,915 का निचला तथा 17,099 का ऊपरी स्तर बनाया। इससे निवेशकों को पहले ही मिनट में 4 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

sensex के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में

Stock Market Update Today

sensex के 30 Share में केवल TCS ही बढ़त में है, बाकी 29 शेयरों में गिरावट है। बैंकिंग शेयर्स जमकर टूटे हैं। SBI 4%, HDFC 3% और ICICI बैंक का शेयर 3.50% टूटा है और गिरने वाले स्टॉक्स में अल्ट्राटेक, डॉ. रेड्‌डी, लार्सन एंड टुब्रो,Tata Steel, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, (Stock Market Update Today) बजाज फिनसर्व और HDFC बैंक के शेयर 3-3% से ज्यादा टूटे हैं। एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो नेस्ले के शेयर्स 2-2% टूटकर कारोबार कर रहे हैं।

Nifty के सिर्फ ये स्टॉक बढ़त में

Stock Market Update Today

Nifty के 50 स्टॉक में से केवल 2 बढ़त में हैं जबकि 48 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले में केवल ONGC और TCS हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, (Stock Market Update Today) JSW Steel , SBI, HDFC लाइफ और HDFC हैं।

Market Cap घटकर 258 लाख करोड़

Share Market में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 259.11 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था।

शुक्रवार 11 फरवरी का हाल

शुक्रवार यानि 11 फरवरी कारोबारी दिन वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच चलते घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में लगभग 1.30 प्रतिशत की गिरावट आई है। Sensex 773 अंक फिसलकर 58152 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 231 अंकों की गिरावट के साथ 17374 के स्तर पर बंद हुआ है।

Also Read: रथ सप्तमी को दान और यज्ञ से मिला है अक्षय फल

Also Read: जानिए शनि देव की महिमा ,कैसे करें प्रसन्न!

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE