Shani Dev Ki Mahima जानिए शनि देव की महिमा ,कैसे करें प्रसन्न!

0
2784
Shani Dev Ki Mahima

शनि देव को कैसे करें प्रसन्न Mahima Shani Dev Ki

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Shani Dev Ki Mahima : शनिदेव,भगवान सूर्य तथा छाया के पुत्र हैं। ब्रह्मपुराण के अनुसार, बचपन से ही शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के भक्त थे। व्यक्ति के अच्छे और बुरे कार्य के पीछे शनि देव का हाथ होता है। यदि शनि कुंडली में उत्तम अवस्था में है तो व्यक्ति को बहुत कम समय में बड़ी सफलता दिलाते है।शनि देव हर व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें, ताकि आपके हर संकट हो जाएं दूर।

Read Also:Sakat Chauth 2022 जानिए संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व और भूल कर भी न करें ये गलतियां

Shani Dev Ki Mahima

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए (Shani Dev Ki Puja In Hindi)

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सुबह सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चे में दूध काला तिल और शहद मिलाकर चढ़ाऐं। यह विधि कम से कम 11 शनिवार करें। माना जाता है ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं कम हो जाती है। और शनि की प्रिय वस्तु काला कपड़ा है। इसलिए शनिवार को किसी गरीब को काले कपड़े का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते है। और आपके जीवन के हर संकट भी दूर होते है। शनि की प्रिय वस्तु सरसों का तेल व काली उड़द।

Shani Dev Ki Mahima in Hindi : शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल की जड़ में सरसों के तेल का दिया जलाएं। सरसों के तेल का दान करें। ऐसा करने से रूका हुआ व्यापार चलेगा और धन में वृधि होगी। इसके अलावा सरसों का तेल व काली उड़द शनिदेव जी को अर्पित करें और शनि मंदिर में भी इसका दान करें। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य की समस्या खत्म हो जाएगी।

Read Also:Throat Problem गले की खराश से जल्द ही छुटकारा पाना चाहते हो तो अपने ये घरेलू उपाय !

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE