Youth stabbed to death in Ghaziabad : गाजियाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

0
876
Youth stabbed to death in Ghaziabad, three accused in custody

Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। न्यू शांतिनगर इलाके में एक युवक की चाकू माकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान मोहित शर्मा के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहित को तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

गुरुवार तड़के करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि मोहित पर उसके दोस्तों ने चाकू से हमला कर दिया है। खबर मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहित को तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहित के परिजनों का आरोप है कि तीन सप्ताह पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोपी मोहित के साथ हरिद्वार और खाटू श्याम दर्शन करने भी गए। वहीं आरोपियों ने मोहित की हत्या की साजिश रची, लेकिन वह साजिश परबान नहीं चढ़ सकी।आरोप है कि इन युवकों ने बुधवार रात को मोहित को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और रात में करीब ढाई बजे चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस न्यू शांति नगर पहुंची और मोहित को गंभीर हालत में जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक का उसके दोस्तों से पहले भी विवाद हुआ था। बुधवार देर रात सभी नशे की हालत में थे। इसी दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर विवाद बढ़ने पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया गया।, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने धरने पर बैठकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके एनकाउंटर की मांग की। सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कराकर जाम खुलवाया।

  • TAGS
  • [post_tags]