Rock fall in Madapatna Bengaluru : बेंगलुरु के मदापटना में चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत

0
1251
Nine labourers killed in rock fall in Madapatna, Bengaluru

Rock fall in Madapatna, Bengaluru (आज समाज नेटवर्क) बेंगलुरु। कर्नाटक में पत्थर की खदान में भारी चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह बेंगलुरु के दक्षिण तालुका के मदापटना इलाके में उस समय हुआ, जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार मरने वाले लोग असम और बिहार के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि चट्टान तकरीबन 40 फुट ऊंचाई से अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरी और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि जब हादसा हुआ, उस समय खदान में लगभग 18 मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार कई मजदूरों को चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान कर उनके परिवारों को सूचित किया जाएगा। चट्टान गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच में यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है।उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हताहतों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। घायलों के जल्द ठीक होने की भी भगवान से प्रार्थना की है।

  • TAGS
  • [post_tags]