NDRF Engaged in Protecting the Nation from Disasters :एनडीआरएफ देश को आपदाओं से बचाने में जुटा, जनहानि शून्य करने की दिशा में काम: अमित शाह

0
136
NDRF Engaged in Protecting the Nation from Disasters; Working Towards Zero Loss of Life Amit Shah

Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ देश की जनता को आपदाओं से बचाने के लिए मजबूती से काम कर रहा है और आने वाले समय में जनहानि को शून्य तक पहुंचाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।गृहमंत्री गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित एनडीआरएफ राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया, खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया और एनडीआरएफ जवानों के साहस व करतबों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ ने अब तक 8500 से अधिक जवानों को प्रशिक्षित किया है, जबकि 10 लाख से ज्यादा नागरिकों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अमित शाह ने कहा कि देश में आई हर बड़ी प्राकृतिक आपदा में एनडीआरएफ के जवानों ने बहादुरी के साथ लोगों की जान बचाई है।गृहमंत्री ने कहा कि भारत ने ओडिशा और गुजरात के भूकंप से लेकर हिंद महासागर की सुनामी जैसी बड़ी आपदाओं का सामना किया है।

पिछले 12 वर्षों में एनडीआरएफ के कार्यों से वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ा है

हर चुनौती के समय एनडीआरएफ के जवान पूरी तैयारी और साहस के साथ मैदान में उतरे और नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में एनडीआरएफ के कार्यों से वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ा है। श्रीलंका, म्यांमार और तुर्किये में चलाए गए राहत और बचाव अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत केवल अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी हिस्से में आपदा आने पर मदद के लिए आगे आता है।

अमित शाह ने कहा कि आपदाओं की बढ़ती घटनाओं के बीच एनडीआरएफ की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। जम्मू, पंजाब और दिल्ली में विमान हादसों से लेकर अमरनाथ यात्रा, महाकुंभ और जगन्नाथ यात्रा जैसे आयोजनों में भी एनडीआरएफ ने सराहनीय कार्य किया है।इस मौके पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नेयर, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग और बागपत से आरएलडी सांसद राजकुमार सांगवान समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • TAGS
  • [post_tags]