Important Historical Events of 14 May : जानिए 14 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
116
Know the Significant Events of May 14
महेन्द्र सिंह टिकैत, किसान नेता।

Important Historical Events of 14 May :आज समाज नेटवर्क (2011- महेन्द्र सिंह टिकैत, किसान नेता।) महेन्द्र सिंह टिकैत भारतीय किसान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1935 को उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले के सिसौली गाँव में हुआ था। वे भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष रहे और किसानों के अधिकारों के लिए अनेक आंदोलन चलाए।

महेन्द्र सिंह टिकैत ने गन्ने के उचित मूल्य, बिजली दरों में कमी तथा किसानों के कर्ज़ माफ़ी जैसी समस्याओं को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन किए। उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण लाखों किसान उनके साथ जुड़े। वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से किसानों की आवाज़ उठाने के लिए प्रसिद्ध थे।15 मई 2011 को उनका निधन हो गया। किसानों के हितों के लिए किए गए उनके संघर्षों के कारण उन्हें आज भी सम्मानपूर्वक याद किया जाता है।

14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1999 – पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती, सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
  • 2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते।
  • 2004 – डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
  • 2006 – पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन। चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
  • 2007 – जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2008 – टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
  • 2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।

14 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1657 – शम्भाजी – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
  • 1892 -अरुण चन्द्र गुहा – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता।
  • 1883 – अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
  • 1923 – मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
  • 1962 – रघु राम कृष्ण राजू – भारतीय उद्योगपति और राजनीतिज्ञ हैं, जो 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य हैं।

14 मई को हुए निधन

  • 2016 – कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।
  • 2011- महेन्द्र सिंह टिकैत, किसान नेता।
  • 2010- वृंदा करंदीकर, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि।
  • 1978 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।
  • 1963 – आचार्य रघुवीर – महान भाषाविद, प्रख्यात विद्वान्‌, राजनीतिक नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे।
    1943 – अल्ला बख़्श – अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।
  • 1923 – एन.जी. चन्दावरकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
  • TAGS
  • [post_tags]