Horrific Road Accident on DME : डीएमई पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

0
263
Horrific Road Accident on DME Three Dead, Several Injured

Horrific Road Accident on DME(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब छह‌ बजे विजयनगर थानाक्षेत्र में आईपीईएम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुआ।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीएमई पर एक थार, टैंपो ट्रेवलर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। सूचना पाकर विजयनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान दीपक पुत्र हरिवंश लाल, नवीन कुमार पुत्र स्वराज कुमार और योगेश के रूप में हुई। योगेश बाइक पर सवार था। नवीन कुमार गाजियाबाद के बाबरपुर क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस के मुतामिक प्राथमिक जांच में एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद बाइक चालक डीएमई के एग्जिट पाइंट के पास खड़ा था। इसी बीच वहां पहुंचे टैंपो ट्रेवलर के चालक को नींद की झपकी आ गई और हादसा हो गया।पुलिस ने मूलरूप से अमेठी निवासी टैंपो ट्रेवलर के चालक वीरेंद्र पुत्र जियालाल को हिरासत में ले लिया है। एसीपी उपासना पांडेय के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]