Himachal News: परीक्षा का बहाना बनाकर घर से निकलीं दो सहेलियां, नाले में छलांग लगाकर दी जान, जांच में खुली चौंकाने वाली वजह

0
108

Himachal News: हिमाचल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बिलासपुर जिले में परीक्षा देने के बहाने घर से निकलीं दो सहेलियों के परिजनों को उनके घुमारवीं में होने का पता चलने के बाद दोनों ने कथित तौर पर एक नाले में छलांग लगा दी। इस घटना में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरी लापता है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

परीक्षा के बहाने घर से निकलीं

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियों ने शनिवार को अपने परिजनों को बताया था कि वे परीक्षा देने सुंदरनगर जा रही हैं। हालांकि,रविवार को परिजनों को पता चला कि दोनों घुमारवीं में हैं। इसके बाद उनके परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए।

परिजनों को देख जलधारा में कूदीं

पुलिस ने बताया कि परिजनों को देखकर दोनों लड़कियों ने नाले में छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया।

एक लड़की का शव बरामद

स्थानीय लोगों की मदद से बचाव दल एक लड़की का शव बरामद करने में सफल रहा। शव को पास के अस्पताल ले जाया गया। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि दूसरी लड़की की तलाश जारी है।

  • TAGS
  • [post_tags]