Himachal News: सिरमौर में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, पिता और बेटे की दर्दनाक मौत

0
53

Himachal News: सिरमौर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शिलाई तहसील में कांडो-भटनोल गांव के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पिता और उनके आठ साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 साल की बेटी घायल हो गई।

पिता और बेटे की मौत

जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे शिलाई थाना को कांडो-भटनोल गांव के पास एक ब्रेजा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार में सवार सोहन सिंह (40) पुत्र हीरा सिंह, निवासी गांव कमोटा, तहसील शिलाई और उनके आठ वर्षीय बेटे शिवांशु ठाकुर की हादसे में मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बेटी को हल्की चोटें आईं

हादसे के बाद सोहन सिंह की करीब 10 वर्षीय बेटी अन्वी ठाकुर घटनास्थल पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रात में ही बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद बच्ची घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सुरक्षित हालत में मिली। हालांकि, उसे हल्की चोटें आई हैं।

रीडर के पद पर तैनात थे सोहन

बताया जा रहा है कि मृतक सोहन सिंह एसडीएम कार्यालय शिलाई में रीडर के पद पर तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी शिलाई में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात सोहन सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।

हादसे की जांच कर रही पुलिस

सिरमौर एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई/पांवटा साहिब भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]