Haryana News: हरियाणा सरकार ने पटवारी बनने का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्हें 10 हजार के बजाय 19 हजार रुपये वेतन मिलेगा। बड़ी बात यह है कि वेतन में बढ़ोतरी का यह लाभ 1 जनवरी, 2025 से दिया जाएगा, जिससे उन्हें एरियर भी मिलेगा।
पटवारी सेवा नियम में संशोधन
सरकार ने हरियाणा राजस्व पटवारी सेवा नियम, 2011 में संशोधन कर यह व्यवस्था की है। संशोधित नियम एक सितंबर 2026 को अधिसूचित किए गए थे। इसके बाद निदेशक भू-अभिलेख ने 16 अक्तूबर को संबंधित विभागों और सभी उपायुक्तों को पात्र पटवारियों को वेतन देने के निर्देश जारी किए हैं।
जॉइनिंग तारीख से होगा लागू
निर्देशों के मुताबिक, जिन नवचयनित पटवारियों ने एक जनवरी 2025 के बाद पटवार प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लिया था, उन्हें प्रशिक्षण में जॉइनिंग की तारीख से 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा।
बकाया एरियर भी मिलेगा
वहीं, अन्य सभी नवचयनित पटवारियों की ज्वाइनिंग तिथि एक जनवरी 2025 मानी जाएगी। इस आधार पर उन्हें भी वेतन का बकाया एरियर दिया जाएगा।


