Sanjay Jaiswal appointed as Bihar BJP state president and Satish Punia: संजय जयसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

0
644

पटना। भाजपा ने सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि, संजय पुनिया को राजस्थान बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।संजय जायसवाल अभी बेतिया के सांसद हैं। संजय जायसवाल की पहचान साफ छवि के नेता के तौर पर है।संजय जायसवाल भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य समुदाय से हैं। इनको अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पिछड़ा कार्ड भी खेला है। बता दें कि जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में दूसरी बार सरकार बनी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के भाजपा अध्यक्ष भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए।

  • TAGS
  • [post_tags]