Haryana News: रेलवे ने 16 ट्रेनों के बदले नंबर, जनवरी 2027 की शुरुआत से होगा लागू

0
90

Haryana News: ट्रेनों के नियमित संचालन और प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों के पुराने नंबरों को संशोधित कर नए नंबर आवंटित किए हैं। यह बदलाव जनवरी 2027 के पहले सप्ताह से लागू किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी।

  • दिल्ली से कोटद्वार के लिए ट्रेन नंबर 14044 होगा। कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 14043 होगा।
  • अमृतसर से हरिद्वार के लिए ट्रेन नंबर 14656 और हरिद्वार से अमृतसर के लिए ट्रेन नंबर 14655 होगा।
  • नई दिल्ली से देहरादून के लिए ट्रेन नंबर 14355 और देहरादून से नई दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 14356 कर दी जाएगी।
  • अमृतसर से सहरसा के लिए ट्रेन नंबर 14694 और सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन नंबर 14693 होगा।
  • जम्मूतवी से काठगोदाम के लिए ट्रेन नंबर 14696 और काठगोदाम से जम्मूतवी के लिए ट्रेन नंबर 14695 होगा।
  • काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल के लिए ट्रेन नंबर 14698 और कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम के लिए ट्रेन नंबर 14697 होगा।
  • आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन नंबर 14032 और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 14031 होगा।
  • जम्मूतवी से कानपुर सेंट्रल के लिए ट्रेन नंबर 12470 होगा। कानपुर सेंट्रल से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन नंबर 12469 होगा।

जरूरी सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन नंबरों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री एनटीईएस एप का उपयोग कर सकते हैं। सहायता के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • TAGS
  • [post_tags]