कहा, दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता के लिए सरकार ने अब तक 287.95 करोड़ रुपए जारी किए
Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित होकर कार्य कर रही है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता के रूप में 287.95 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिनका लाभ 2,76,175 योग्य लाभार्थियों को प्राप्त हुआ है।
योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर रही सरकार
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 495 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार न केवल वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसर, कौशल विकास प्रशिक्षण और सुविधाजनक बुनियादी ढांचे के माध्यम से सशक्त बनाने के कदम भी तेजी से उठा रही है।
सरकार का उद्देश्य सहायता प्रदान करना
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि हर दिव्यांग व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना का लाभ हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी हकदार व्यक्ति इस सहायता से वंचित न रह जाए।
लोगों से जागरूक रहने की अपील की
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत्त है वहीं लोगों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए की कौन सी योजनाएं सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रहीं हैं और किन-किन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हथियारों सहित दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे


