Chandigarh Breaking News : पंजाब को रक्षा निर्माण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाएंगे : अमन अरोड़ा

0
271
Chandigarh Breaking News : पंजाब को रक्षा निर्माण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाएंगे : अमन अरोड़ा
Chandigarh Breaking News : पंजाब को रक्षा निर्माण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाएंगे : अमन अरोड़ा

कहा, देश की आबादी का मात्र 2 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद सेना में राज्य का योगदान 12 प्रतिशत से अधिक

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और राज्य की अथाह क्षमता को देश की रक्षा आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा उच्च-स्तरीय डिफेंस स्किल्स कनक्लेव (रक्षा कौशल सम्मेलन) आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा, एयरोस्पेस और रणनीतिक क्षेत्रों के लिए कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन ने रक्षा निर्माण क्षेत्र में देश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए राज्य को महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में उभारने वाले प्लेटफॉर्म के तौर पर भूमिका निभाई।

यह था सम्मेलन का उद्देश्य

इस सम्मेलन का उद्देश्य एक ऐसा उद्योग-अनुकूल कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र बनाना था जो आधुनिक युद्ध और एयरोस्पेस से संबंधित उभरती तकनीकी मांगों को पूरा करता हो। सम्मेलन में रक्षा सचिव (भारत सरकार) राजेश कुमार सिंह, पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, प्रधान सचिव रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अलकनंदा दयाल तथा वरिष्ठ नीति निर्माता, प्रमुख डिफेंस पीएसयू और मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) से प्रमुख उद्योगपति, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख और कौशल विशेषज्ञों ने विशेष रूप से भाग लिया।

पंजाब शुरू से ही देश की ढाल बनकर खड़ा

अमन अरोड़ा ने मुगल युग से लेकर अब तक भारत की रक्षा में पंजाब के योगदान का हवाला देते हुए राज्य की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग की युद्ध तकनीकों को देखते हुए बहादुरी को अत्याधुनिक कौशलों से लैस किया जाना चाहिए। यह सम्मेलन मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य को एक ऐसे हब में बदलने की प्रतिबद्धता को दोहराता है जहां राज्य न केवल सैनिक पैदा करे बल्कि देश को रक्षा निर्माण में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए कुशल तकनीशियन और इंजीनियर भी पैदा करे।

उन्होंने कहा कि पंजाब देश की आबादी का मात्र 2 प्रतिशत है, इसके बावजूद देश की सेना में राज्य का योगदान 12 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में पंजाब की एक अनूठी पहचान है और रक्षा उद्योग में निवेश आकर्षित करने की अथाह क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मोहाली और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भारत के सबसे बड़े हवाई सेना बेसों में से एक आदमपुर में स्थित है।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : युद्ध नशों विरुद्ध को जन आंदोलन बनाएं : मान

  • TAGS
  • [post_tags]