Amritsar Crime News : अमृतसर में 4.13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
337
Amritsar Crime News : अमृतसर में 4.13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Amritsar Crime News : अमृतसर में 4.13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी यूरोप-आधारित हैंडलरों और जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को 4.13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कपूरथला, फगवाड़ा के पलाही गेट निवासी आतिश सुमन (22) और अमृतसर के गांव बोपाराय कलां निवासी स्विंदर सिंह उर्फ सुंदरी (28) के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी यूरोप-आधारित हैंडलरों और जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की तस्करी और फिर माझा तथा दोआबा क्षेत्रों में इसकी सप्लाई में उक्त मुलजिमों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए मामले में आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी आतिश सुमन को 220 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था, जिसकी आगे की पूछताछ में 670 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे उसके पास से कुल 890 ग्राम हेरोइन बरामद हो गयी है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आतिश सुमन द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने उसके साथी स्विंदर सिंह उर्फ सुंदरी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 3.24 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी

इसी दौरान पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 400वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 120 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 164 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 400 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,169 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

  • TAGS
  • [post_tags]