Amritsar Crime News : अमृतसर में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू

0
227
Amritsar Crime News : अमृतसर में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू
Amritsar Crime News : अमृतसर में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू

गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की खेप की डिलीवरी में सक्रिय रूप से शामिल : डीजीपी

Amritsar Crime News  (आज समाज), अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो सदस्यों को 7 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी कलसियां खुर्द, तरनतारन और रविंदर शर्मा निवासी गुरबख्श नगर, नया कोट, अमृतसर के रूप में हुई है।

नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मारुति सुजुकी ब्रेजा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 39एल 7651) और एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 02बी यू 2253), जिसका उपयोग खेप की डिलीवरी के लिए किया जाता था, को भी जब्त कर लिया है।

क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई गिरोह का हिस्सा

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की खेप की ढुलाई में सक्रिय रूप से शामिल थे और संभवत: इस क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े नशीले पदार्थों के नेटवर्क का हिस्सा हैं। इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विशेष सूचना मिली थी कि संदिग्ध इंद्रजीत सिंह और रविंदर शर्मा हेरोइन की एक बड़ी खेप की डिलीवरी के संबंध में अमृतसर में झब्बाल रोड, अड्डा बोहड़ू के पास दरिया के किनारे वाले रास्ते पर आने वाले हैं।

डीजीपी ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके के आसपास नाकाबंदी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इंद्रजीत सिंह की कार की ड्राइवर सीट के नीचे से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जबकि रविंदर शर्मा के पास से 3 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी

पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध को 389वें दिन भी जारी रखते हुए आज 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 8.4 किलो हेरोइन, 37 किलो भुक्की, 270 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 389 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 55,440 हो गई है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करेंगे : चीमा

  • TAGS
  • [post_tags]