Punjab Breaking News : लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से तीन की मौत

0
160
Punjab Breaking News : लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से तीन की मौत
Punjab Breaking News : लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से तीन की मौत

आरके रोड स्थित एक फैक्टरी में हुआ हादसा, मरने वालों में पिता-पुत्र शामिल, दो की हालत अभी गंभीर

Punjab Breaking News (आज समाज), लुधियाना : सोमवार सुबह पंजाब की उद्योगिक नगरी लुधियाना में हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग अभी भी गंभीर हालत में हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा लुधियाना की आरके रोड स्थित एक फैक्टरी में जहरीली गैस लीक होने के चलते हुए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के आरके रोड पर एक फैक्टरी जिसमें पाना-चाबी (टूल) बगैरह बनते हैं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन कर्मचारियों की जान चली गई। गैस रिसाव के बाद फैक्टरी परिसर में भगदड़ मच गई। गैस की चपेट में आने से कई अन्य मजदूर बेहोश हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस सहित विभिन्न टीमें वहां पहुंच गई और राहत कार्य शुरू करवाया।

पूरी फैक्टरी में तेजी से फैली गैस

फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि रोजाना की तरह उत्पादन का काम सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई। गैस का असर इतना तीखा और घातक था कि काम कर रहे मजदूरों को संभलने या बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। आंखों में असहनीय जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण कई कर्मचारी मौके पर ही निढाल होकर गिर पड़े।

हादसे में इनकी गई जान

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की शिनाख्त माना और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है। घटना के वक्त दोनों मशीन के निचले हिस्से से निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में लोड कर रहे थे, तभी वे इस जानलेवा गैस के सीधे संपर्क में आ गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती तफ्तीश में हादसे की वजह गैस लीकेज को ही माना जा रहा है, हालांकि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी या नहीं, इसकी गहन जांच की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]