Punjab Crime News : बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर विस्फोट मामले में तीन काबू

0
629
Punjab Crime News : बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर विस्फोट मामले में तीन काबू
Punjab Crime News : बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर विस्फोट मामले में तीन काबू

पंजाब पुलिस ने नवांशहर से पकड़े तीनों युवक, पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पिछले दिनों पंजाब में एक नहीं बल्कि दो जगह एक ही दिन बीएसएफ हेडर्क्वाटर के बाहर आईईडी विस्फोट मामले में पंजाब पुलिस ने नंवाशहर से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस बारे में पंजाब पुलिस की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया इनपुट जुटाने के बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। वहीं पता चला है कि पकड़े गए तीनों युवकों का चरित्र संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस तरह हिरासत में लिए गए युवक

गांव वालों ने बताया कि 9 मई को जालंधर पुलिस आई थी और तीनों को ले गई है। उनको इतना ही बताया गया कि इनका भी ब्लास्ट को लेकर लिंक है। इसके बाद पुलिस ने इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गांव के सरंपच के अुनसार, इनमें एक युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके पास घर बनाने तक के पैसे नहीं थे, उसका घर भी गांव के एनआरआई ने बनाकर दिया है।

दूसरा युवक इकलौता बेटा है। गरीबी में उसकी शादी नहीं हो पाई। अभी वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस ने इसे भी वहीं से उठाया। वहीं तीसरे युवक के भाई ने बताया कि जालंधर में ब्लास्ट के बाद पुलिस का फोन आया था कि भाई को हमारे हवाले कर दो। इसके बाद उसने गांव वालों से सलाह के बाद भाई को पुलिस के हवाले कर दिया।

खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी जिम्मेदारी

ज्ञात रहे कि गत मंगलवार को जब जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट हुए तो उसके तुरंत बाद खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने इस धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब सुरक्षा एजेंसियों को सीधी चुनौती दे डाली है। अपनी पोस्ट में केएलए ने लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। हालांकि फिलहाल अभी तक प्रदेश पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस और बीएसएफ की टीमें इस धमाके की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकर्ॉडिंग खंगाल रही है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

  • TAGS
  • [post_tags]