कहा, शिअद, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब व पंजाब के लोगों को खूब लूटा
Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेहगढ़ साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर तंज कसा। सीएम मान ने कहा कि इस स्टेज से हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, खेतीबाड़ी और अन्य क्षेत्रों के बारे में बात कर रहे हैं, जबकि दूसरी पार्टियों की स्टेजों पर सिर्फ सत्ता हथियाने के दावे किए जा रहे हैं। ये मौका परस्त नेता हैरान हैं क्योंकि लोग उन्हें जवाब नहीं दे रहे हैं। उनका एजेंडा लोगों की भलाई के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ अपने परिवारों की भलाई तक सीमित है।
सुखबीर बादल राज्य को लूटने के लिए स्मैक आॅगेर्नाइजेशन आॅफ इंडिया के नेताओं को संरक्षण दे रहे हैं और यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।पिछली सरकारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने भी सुखबीर को राज्य का मुखिया नहीं बनाया क्योंकि वे जानते थे कि वह पंजाब को तबाह कर देंगे। अकाली पार्टी को कभी शहीदों की पार्टी के रूप में जाना जाता था, लेकिन बादल परिवार ने युवाओं को नशों की दलदल में धकेलकर हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने अपने निजी हितों के लिए शिरोमणि कमेटी और गुरुद्वारों की गोलक के पैसे का दुरुपयोग किया।
पंजाब बचाओ यात्रा परिवार बचाओ यात्रा से ज्यादा कुछ नहीं
इंसाफ के मुद्दे पर बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, ह्लपूर्व उप मुख्यमंत्री विकास की बात करते हैं लेकिन कोटकपूरा, बहिबल कला और अन्य जगहों पर जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई और बेकसूर मारे गए, उनके बारे में चुप क्यों हैं? उनकी पंजाब बचाओ यात्रा परिवार बचाओ यात्रा से ज्यादा कुछ नहीं है। 15 साल तक राज्य को लूटने के बाद अब वे किससे पंजाब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? अकालियों ने सूबे को बुरी तरह लूटा है, पंजाबियों की मानसिकता को कुचला है और माफिया को संरक्षण दिया है।शासन और सिंचाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ह्ललोग अकालियों और बादल परिवार के असली चरित्र को जानते हैं, इसलिए लोग उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं।
पारंपरिक पार्टियों ने लोगों के साथ धोखा किया
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे फैसले सिर्फ वे लोग ले सकते हैं जो जमीन की हकीकत से वाकिफ होते हैं, पहाड़ियों के कांवेंट स्कूलों में पढ़े-लिखे लोग नहीं ले सकते। पारंपरिक पार्टियों ने हमेशा पंजाब और इसके लोगों के साथ धोखा किया है। वे ईर्ष्या करते हैं क्योंकि हमारा एजेंडा आम आदमी की भलाई पर केंद्रित है, जबकि उन्होंने सिर्फ बारी-बारी से राज्य को लूटा है।फतवे पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, ह्लयह गंदा खेल तब बंद हो गया जब लोगों ने हमें बड़ा फतवा दे दिया। सत्ता संभालने के बाद हमने कई जन-हितैषी पहल शुरू कीं, जिसके कारण हमें निशाना बनाया जा रहा है। इन नेताओं को पंजाब के विकास की कोई चिंता नहीं है और वे सिर्फ अपना संकीर्ण बदला पूरा करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाएगी : मान


