Punjab Crime News : रिश्वत लेने के आरोप में तहसीलदार गिरफ्तार

0
320
Punjab Crime News : रिश्वत लेने के आरोप में तहसीलदार गिरफ्तार
Punjab Crime News : रिश्वत लेने के आरोप में तहसीलदार गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई, 30 हजार रिश्वत ले रहा था आरोपी

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके सह-अपराधी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी तहसीलदार के घर की तलाशी के दौरान 1,45,000 बरामद किए गए। यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिला संगरूर के गांव महिलां के एक निवासी द्वारा तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात जगतार सिंह तहसीलदार और मालविंदर सिंह क्लर्क के खिलाफ दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

जमीन की रजिस्ट्री कराने की एवज में मांगी थी रिश्वत

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। दोनों आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30,000 रुपए की रिश्वत ली थी। शिकायत की जांच के बाद, यह पाया गया कि उक्त आरोप वास्तव में सच्चे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस रेंज, पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

गत दिवस भी पकड़ा था एक अधिकारी

ज्ञात रहे कि गत दिवस भी वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी बलाचौर जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई।

शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाए थे

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने शिकार का परमिट जारी करने के लिए आरोपी राजपाल सिंह से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। उसकी अपील करने पर सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया और अधिकारी ने शिकार का परमिट जारी करने का भरोसा देकर उससे 10,000 रुपये मौके पर ही ले लिए।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. बलजीत कौर

  • TAGS
  • [post_tags]