Punjab CM News : पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाजा बंद किए : मान

0
385
पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाजा बंद किए : मान
पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाजा बंद किए : मान
Punjab CM News (आज समाज)जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की लोकहितैषी नीतियों के कारण लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण कर संग्रहण में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाज़ा बंद कर दिए गए हैं, जिनमें से दो कल ही बंद किए गए हैं।
इनमें से कई टोल प्लाज़ाओं के प्रबंधक समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन बड़े जनहित में उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन टोल प्लाज़ा के बंद होने के कारण पंजाब के निवासियों की जेबों में रोज़ाना 63 लाख रुपए बच रहे हैं।
मान ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का अहम योगदान रहता है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी 443 युवाओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये युवा अधिकारी राज्य की पुरातन शान बहाल करने में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और उन्हें अब मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करनी चाहिए।
भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि नए भर्ती हुए युवा अपनी कलम का उपयोग समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नव-नियुक्त युवाओं को जनता की अधिक से अधिक सेवा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

  • TAGS
  • [post_tags]