Amritsar Breaking News : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ा रंधावा का परिवार

0
257
Amritsar Breaking News : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ा रंधावा का परिवार
Amritsar Breaking News : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ा रंधावा का परिवार

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की मौत का आज तीसरा दिन, परिवार ने अभी तक नहीं होने दिया पोस्टमार्टम

Amritsar Breaking News (आज समाज), अमृतसर : वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा (45) की मौत के बाद पंजाब की राजनीति में एकदम उफान आ गया है। एक तरफ जहां शिअद, कांग्रेस और भाजपा मिलकर प्रदेश सरकार पर हमलावर हो रही हैं तो वहीं मृतक का परिवार आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ है।

यही कारण है कि रंधावा की मौत के तीसरे दिन भी अभी तक उनका पोस्टमार्टम करने की इजाजत परिवार की तरफ से नहीं दी गई है। रंधावा की लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। अमृतसर पुलिस ने आप के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली थी लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये बाली रंधावा की पत्नी

रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि जब तक भुल्लर को अरेस्ट नहीं किया जाता, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे। परिवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है। वहीं अमृतसर पुलिस सोर्सेज के मुताबिक परिवार को कहा गया है कि वह पोस्टमॉर्टम होने दें, उसके बाद गिरफ्तारी के बारे में फैसला लिया जाएगा।

रविवार को पूरा दिन चंडीगढ़ में हंगामा

इससे पहले रविवार को आप सरकार के खिलाफ कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें सीएम हाउस तक नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारी भी भुल्लर की गिरफ्तारी और केस की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग भी कर रहे हैं। डीएम के परिवार के समर्थन में पनग्रेन, पनसप, वेयर हाउस और मार्कफेड ने पूरे पंजाब भर में काम बंद करने का ऐलान किया है। समूह एजेंसियों की ज्वाइंट कोआॅर्डिनेशन कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक राज्य भर में खरीद एजेंसियों का काम पूरी तरह से ठप रहेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]