Punjab Weather Update : एक जुलाई से बदलेगा पंजाब का मौसम

0
683
Punjab Weather Update : एक जुलाई से बदलेगा पंजाब का मौसम
Punjab Weather Update : एक जुलाई से बदलेगा पंजाब का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की और छिटपुट बारिश का दौर जारी है लेकिन प्रदेश का ज्यादात्तर हिस्सा शुष्क है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 1 से 2 जुलाई तक मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही हवा के रुख में बदलाव आएगा और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं सूबे में दाखिल होंगी।

इससे उमस बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 2 जुलाई को पश्चिमी विक्षोेभ्स एक्टिव होने जा रहा है। टर्फ लाइन बंगाल की खाड़ी से होते हुए सीधे पंजाब आ रही है। इसके साथ 3 जुलाई से मानसून की मुख्य धारा सूबे में दस्तक दे सकती है, जिसके बाद ही तपते सूबे को गर्मी से मुकम्मल राहत मिलेगी और अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा।

1 और 2 जुलाई को इस तरह रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना रहेगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

जुलाई के पहले सप्ताह प्रदेश में दाखिल होगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में सक्रिय होने वाला मानसूनी सिस्टम पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को लंबे समय से चली आ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत दिला सकता है। खासकर मालवा और दोआबा क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

पठानकोट एरिया में हुई अच्छी बारिश

पंजाब में पठानकोट में रात के वक्त तेज बारिश हुई, इसे बाद सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर,

  • TAGS
  • [post_tags]