Shri Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न

0
682
Shri Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न
Shri Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न

इस साल होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ, तीन जुलाई से आम श्रद्धालू यात्रा में ले सकेंगे भाग

Shri Amarnath Yatra 2026  (आज समाज), जम्मू-कश्मीर : इस साल शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का आज प्रथम पूजा के साथ औपचारिक व विधिवध शुभारंभ हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम पूजा करके इस साल की यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा बफार्नी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए अब तक 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। श्रीनगर मौसम केंद्र के अनुसार प्रथम पूजा के दौरान मौसम साफ रहा। हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

उपराज्यपाल ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की

प्रथम पूजा के बाद उपराज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष यात्रा के लिए आधारभूत ढांचे और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों के सहयोग से प्रशासन पूरी तरह तैयार है और बाबा अमरनाथ के भक्तों के स्वागत के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ज्ञात रहे कि तीन जुलाई को उपराज्यपाल पहले जत्थे को रवाना करेंगे। यात्री निवास में यहां श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एसी और नॉन-एसी हॉल की व्यवस्था है। एसी डोरमेट्री का किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति है।

इस बार पहले से कहीं ज्यादा सख्त सुरक्षा व्यवस्था

ज्ञात रहे कि इस साल होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार किसी तरह की कौताही नहीं बरतना चाहती। इसी के चलते यात्रा मार्ग पर एनएसजी कमांडो सहित करीब एक लाख से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं यात्रा के रूट पर जगह-जगह फेस रिकोगनाइज्ड कैमरे भी लगाए गए हैं। यह किसी भी संदिग्ध को देखते ही नियंत्रण कक्ष को अलर्ट करेंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, स्थानीय लोग, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक पूरी समन्वय भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। सभी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और यादगार यात्रा का अनुभव कराना है।

ये भी पढ़ें : Arunachal Pradesh Infiltration : अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ

  • TAGS
  • [post_tags]