Punjab Breaking News : पंजाब की पहचान और अस्तित्व पानी से जुड़ा : मान

0
380
Punjab Breaking News : पंजाब की पहचान और अस्तित्व पानी से जुड़ा : मान
Punjab Breaking News : पंजाब की पहचान और अस्तित्व पानी से जुड़ा : मान

कहा, पिछली सरकारों ने पंजाब को लूटा जबकि हम एक-एक पैसा लोगों की भलाई के लिए खर्च कर रहे

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कि एक श्रद्धालु और विनम्र सिख होने के नाते, मैंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद पूरी धार्मिक भावना और उत्साह के साथ ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू की। इस दौरान मान ने एक बार फिर से पानी के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब की पहचान और इसका अस्तित्व पानी से जुड़ा और इसपर निर्भर है। उन्होंने कहा कि नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट भी बनाए गए हैं जिसके कारण कई क्षेत्रों में भूजल स्तर दो से चार मीटर बढ़ा है। यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए लिया गया है।

90 प्रतिशत घरों को मिल रही फ्री बिजली

आप सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और 65,000 से अधिक युवाओं ने बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं। राज्य भर में सड़कों और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जा रहा है और कई टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों के लिए प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपए की बचत होती है।

सिंचाई सुधारों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2022 में ‘आप’ सरकार ने सत्ता संभाली थी तो प्रदेश में सिंचाई के लिए केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी उपयोग किया जा रहा था। आज सिंचाई के लिए लगभग 68 प्रतिशत नहरी पानी उपयोग किया जा रहा है और आने वाले धान के सीजन तक यह आँकड़ा 85 प्रतिशत हो जाएगा।

प्रदेश में 14 हजार किलोमीटर पाइप लाइन डाली

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने पंजाब के किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में लगभग 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें और रजवाहे चालू किए हैं। किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन पाइपलाइनों और रजवाहों के माध्यम से लगभग 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पंजाब सरकार द्वारा छोड़ा गया यह पानी दो भाखड़ा नहरों की सप्लाई के बराबर है।

महिलाओं को जल्द मिलेंगे एक हजार रुपए

महिलाओं के लिए कल्याण उपायों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने माँवाँ धीयाँ सत्कार योजना शुरू की है, जिसके तहत पंजाब की हर महिला को 1,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ होने की उम्मीद है और पंजाब सरकार ने बजट में इसके लिए 9,300 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : टैक्स चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : चीमा